
कांग्रेस का कराची अधिवेशन Congress – Karachi Session
Hello Students,
नमस्कार दोस्तों , आज की हमारी यह पोस्ट कांग्रेस का कराची अधिवेशन Congress Karachi Session से संबंधित है , इस पोस्ट में हम आपको सामान्य ज्ञान के Most Important Questions and Answer बताने जा रहे है , जो कि आने बाले सभी One Day Competitive Exams जैसे कि RRB, SSC, UPPCS, MPPSC, BPSC, CGPSC, RAS व अन्य Exams के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है !इसके अलाबा GK Question and Answer in Hindi का Daily एक पार्ट हम आपको इस बेबसाईट पर ऊपलब्ध कराऐंगे ! व GK के सभी Subjects जैसे – History, Geograhy, Economics, Polity, Computer, Sports व अन्य Subjects को इसके अंतर्गत Cover किया जायेगा !!
कांग्रेस का कराची अधिवेशन Congress Karachi Session इसके अलाबा GK Question and Answer in Hindi का Daily एक पार्ट हम आपको इस बेबसाईट पर ऊपलब्ध कराऐंगे ! व GK के सभी Subjects जैसे – History, Geograhy, Economics, Polity, Computer, Sports व अन्य Subjects को इसके अंतर्गत Cover किया जायेगा !!
इसके अलाबा GK Question and Answer in Hindi का Daily एक पार्ट हम आपको इस बेबसाईट पर ऊपलब्ध कराऐंगे ! व GK के सभी Subjects जैसे – History, Geograhy, Economics, Polity, Computer, Sports व अन्य Subjects को इसके अंतर्गत कांग्रेस का कराची अधिवेशन Congress Karachi Session किया जायेगा !!
Topic Related Posts
- कांग्रेस का कराची अधिवेशन Congress
- 1931 के कराची अधिवेशन में मौलिक अधिकारों का ड्राफ्ट किसने तैयार
- काँग्रेसचे कराची अधिवेशन
- मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न – Main Answer Writing Practice
- मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न – Main Answer Writing Practice
कांग्रेस का कराची अधिवेशन Congress – Karachi Session
1931
गांधी-इरविन समझौते या दिल्ली समझौते को स्वीकृति प्रदान करने के लिये कांग्रेस का अधिवेशन 29 मार्च 1931 में कराची में आयोजित किया गया। वल्लभभाई पटेल इसके अध्यक्ष थे। इससे छह दिन पहले भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को फांसी दी गयी थी। यद्यपि गांधीजी ने इन्हें बचाने की कोशिश की थी, किंतु भारतीय गांधीजी से तीव्र नाराज थे। गांधीजी से अपेक्षा थी कि वे समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। गांधीजी को अपनी कराची यात्रा के दौरान जनता के तीव्र रोष का सामना करना पड़ा। उनके खिलाफ प्रदर्शन किये गये तथा उन्हें काले झंडे दिखाये गये। पंजाब नौजवान सभा ने भगत सिंह एवं उनके कामरेड साथियों को फांसी की सजा से न बचा पाने के लिये गांधीजी की तीव्र आलोचना की।
कराची में कांग्रेस का प्रस्ताव
- किसी भी तरह की राजनीतिक हिंसा का समर्थन न करने की बात दोहराते हुये भी कांग्रेस ने इन क्रांतिकारियों के वीरता और बलिदान की प्रशंसा की।
- दिल्ली समझौते को मंजूरी दे दी।
- पूर्ण स्वराज्य के लक्ष्य को पुनः दोहराया गया।
- कांग्रेस ने दो मुख्य प्रस्तावों को अपनाया- इनमें से एक मौलिक अधिकारों और दूसरा राष्ट्रीय आर्थिक कार्यक्रमों से सम्बद्ध था। इन प्रस्तावों के कारण कराची सत्र एक यादगार सत्र बन गया। मौलिक अधिकारों से सम्बद्ध प्रस्ताव में निम्न प्रावधानों को सुनिश्चित किया गया-
- अभिव्यक्त एवं प्रेस की पूर्ण स्वतंत्रता।
- संगठन बनाने की स्वतंत्रता।
- सार्वभौम वयस्क मताधिकार के आधार पर चुनावों की स्वतंत्रता।
- सभा एवं सम्मेलन आयोजित करने की स्वतंत्रता।
- जाति, धर्म एवं लिंग इत्यादि से हटकर कानून के समक्ष समानता का अधिकार।
- सभी धमों के प्रति राज्य का तटस्थ भाव।
- निःशुल्क एवं अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा की गारंटी।
- अल्पसंख्यकों तथा विभिन्न भाषाई क्षेत्रों की संस्कृति, भाषा एवं लिपि की सुरक्षा की गारंटी।
राष्ट्रीय आर्थिक कार्यक्रमों से सम्बद्ध जो प्रस्ताव पारित किये गये, उनमें सम्मिलित थे
- लगान और मालगुजारी में उचित कटौती।
- अलाभकर जोतों को लगान से मुक्ति।
- किसानों को कर्ज से राहत और सूदखोरों पर नियंत्रण।
- मजदूरों के लिये बेहतर सेवा शर्ते, महिला मजदूरों की सुरक्षा तथा काम के नियमित घंटे।
- मजदूरों और किसानों को अपने यूनियन बनाने की स्वतंत्रता।
- प्रमुख उद्योगों, परिवहन और खदान को सरकारी स्वामित्व एवं नियत्रंण में रखने का वायदा।
इस अधिवेशन में कांग्रेस ने पहली बार पूर्ण स्वराज्य को परिभाषित किया और बताया कि जनता के लिये पूर्ण स्वराज्य का अर्थ क्या है। कांग्रेस ने यह भी घोषित किया कि ‘जनता के शोषण को समाप्त करने के लिये राजनीतिक आजादी के साथ-साथ आर्थिक आजादी भी आवश्यक है’।
कांग्रेस का कराची प्रस्ताव वास्तविक रूप से कांग्रेस की मूलभूत राजनीतिक व आर्थिक नीतियों का दस्तावेज था, जो बाद के वर्षों में भी निरंतर बरकरार रहा ।
कांग्रेस का कराची अधिवेशन Congress
Q1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?
A. ए ओ ह्यूम
B. बदरुद्दीन तैयबजी
C. जे बी क्रिप्प्नी कृपलानी
D. डब्ल्यू सी बनर्जी
Ans: D
व्याख्या: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर, 1885 में की गई थी। इसका पहला अधिवेशन बम्बई (वर्तमान मुम्बई) में ‘कलकत्ता हाईकोर्ट’ के बैरिस्टर व्योमेशचन्द्र बनर्जी की अध्यक्षता में हुआ था। इसलिए, D सही विकल्प है।
Q2. निम्नलिखित में से किसने 1909 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?
A. दादाभाई नौरोजी
B. रासबिहारी बोस
C. मदन मोहन मालवीय
D. बिशन नारायण धर
Ans: C
व्याख्या: 1909 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन की अध्यक्षता पंडित मदनमोहन मालवीय ने की थी। इसलिए, C सही विकल्प है।
भारत में छात्र आंदोलनों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Q3. कांग्रेस के पहले अधिवेशन के समय ब्रिटिश भारत का वाइसराय कौन था?
A. लॉर्ड कर्जन
B. लॉर्ड डफरिन
C. लॉर्ड मेयो
D. लॉर्ड मिंटो
Ans: B
व्याख्या: लॉर्ड डफ़रिन 1884 ई. में लॉर्ड रिपन के बाद भारत का वायसराय बनकर आया था । वह 1884 से 1888 ई. तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहा था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर, 1885 में की गई थी। पहला अधिवेशन मुंबई में दिसंबर 1885 में आयोजित किया गया। इसलिए, B सही विकल्प है।
A. सूरत अधिवेशन
B. नागपुर अधिवेशन
C. बॉम्बे अधिवेशन
D. इलाहाबाद अधिवेशन
व्याख्या: कांग्रेस का सूरत अधिवेशन 1907 ई. में सूरत में सम्पन्न हुआ था . ऐतिहासिक दृष्टि से यह अधिवेशन अति महत्त्वपूर्ण था। गरम दल तथा नरम दल के आपसी मतभेदों के कारण इस अधिवेशन में कांग्रेस दो भागों में विभाजित हो गई थी। इसलिए, A सही विकल्प है।
1857 से पहले ब्रिटिश भारत के अधिनियमों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Q5. निम्नलिखित में से कौन पहला ब्रिटिश था जिसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता की थी?
A. जॉर्ज यूल
B. विलियम वेद्देरबर्न
C. अल्फ्रेड वेब्
D. हेनरी कॉटन
Ans: A
व्याख्या: जॉर्ज यूल ने 1888 में इलाहाबाद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चौथे अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। वह पहले गैर-भारतीय थे, जिन्होंने कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी। इसलिए, A सही विकल्प है।
Q6. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में पूर्ण स्वराज के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था?
A. मद्रास अधिवेशन
B. कलकत्ता अधिवेशन
C. लाहौर अधिवेशन
D. दिल्ली अधिवेशन
Ans: C
Q1857 के बाद ब्रिटिश भारत के अधिनियमों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
7. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में वंदे मातरम् को पहली बार गाया गया था?
A. 1887 का मद्रास अधिवेशन
B. 1883 का इलाहाबाद अधिवेशन
C. 1907 का सूरत अधिवेशन
D. 1896 का कलकत्ता अधिवेशन
Ans: D
व्याख्या: 1896 का कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार वंदे मातरम् गाया गया था। इसलिए, D सही विकल्प है।
Q8. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिस अधिवेशन में वंदे मातरम् को पहली बार गाया गया था उसकी अध्यक्षता किसने की थी?
A. बदरुद्दीन तैयबजी
B. रहीमतुल्ला एम सयानी
C. रास बेहारी बोस
D. पंडित बिशन नारायण धर
Ans: B
व्याख्या: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन (1896) में वंदे मातरम् को पहली बार गाया गया था और इस अधिवेशन की अध्यक्षता रहीमतुल्ला एम सयानी ने की थी। इसलिए, B सही विकल्प है।
भारतीय इतिहास पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Q9. स्वतंत्रता के बाद जयपुर में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे?
A. पंडित जवाहरलाल नेहरु
B. आचार्य जे बी कृपलानी
C. डॉ. पट्टाभि सीतारमैया
D. सरोजिनी नायडू
Ans: C
व्याख्या: आजादी के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन जयपुर में 1948 में आयोजित हुआ था जिसकी अध्यक्षता डॉ० पट्टाभि सीतारामय्या ने किया था। इसलिए, C सही विकल्प है।
10. कांग्रेस के पहले अधिवेशन में कुल कितने सदस्य शामिल हुए थे?
A. 65
B. 70
C. 72
D. 75
Ans. C
व्याख्या: कांग्रेस के पहले अधिवेशन में कुल 72 सदस्य शामिल हुए। जिनमें दादा भाई नौरोजी, फिरोजशाह मेहता, काशीनाथ तैलंग, दीनशा एडलजी वाचा, बी राघवाचारी, एस सुब्रह्मण्यम इत्यादि थे। इसलिए, C सही विकल्प है।
History Questioin and Answer
Correct Answer: C [1903]
रूस में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी का विघटन 1901 में हुआ था|
Correct Answer: A [जेम्सटाउन, वर्जिनिया – 1607]
ब्रिटेन में उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पर प्रथम उपनिवेश जेम्सटाउन, वर्जिनिया -1607 में स्थापित किया गया है|
Correct Answer: C [1962-63]
भारत और चीन के मध्य लड़ाई 1962-63 में हुई थी|
Correct Answer: C [अफ्रीका]
उन्नसवीं शताब्दी में अफ्रीका को ‘अंधकार का महाद्वीप’ कहा जाता था|
Correct Answer: D [संयुक्त राज्य अमेरिका]
संयुक्त राज्य अमेरिका ने द्वितीय विश्वयुद्ध में हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था|
Q6.औधोगिक क्रांति का प्रारम्भ कहाँ से हुआ था?
Correct Answer: A [ग्रेट ब्रिटेन]
औधोगिक क्रांति का प्रारम्भ ग्रेट ब्रिटेन से हुआ था|
Correct Answer: C [टेनिस कोर्ट की षपथष]
20 जून 1789 के दिन टेनिस कोर्ट की षथपष घटना घटित हुई थी|
Q8.सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य चुने जाते है?
Correct Answer: D [2 वर्ष के लिए ]
सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य 2 वर्ष के लिए चुने जाते है|
Q9.अफीम युद्ध किन देशों के बीच लड़े गये थे?
अफीम युद्ध भारत और चीन के बीच लड़े गये थे|
Q10.‘यदि रूसो का जन्म नही होता तो फ़्रांस में क्रांति का होना असंभव था’| यह कथन किसने कहा था?
Correct Answer: B [नेपोलियन बोनापार्ट ने ]
‘यदि रूसो का जन्म नही होता तो फ़्रांस में क्रांति का होना असंभव था’| यह कथन नेपोलियन बोनापार्ट ने कहा था|
Maths Topicwise Free PDF > Click Here To Download | English Topicwise Free PDF > Click Here To Download |
GK/GS/GA Topicwise Free PDF > Click Here To Download | Reasoning Topicwise Free PDF > Click Here To Download |
Indian Polity Free PDF > Click Here To Download | History Free PDF > Click Here To Download |
Computer Topicwise Short Tricks > Click Here To Download | EnvironmentTopicwise Free PDF > Click Here To Download |
Hindi Topicwise Free PDF > Click Here To Download |
Science Notes Download > Clik Here To Download
|
My BooksforUPSC will update many more new pdf and study materials and exam updates, keep Visiting and share our post, So more people will get this.
This PDF is not related to BooksforUPSC and if you have any objections over this pdf, you can mail us at [email protected] Support us By Joining the Below Groups And Like Our Pages We Will be very thankful to you.
- Facebook Group:- https://www.facebook.com/Booksforupsc
Tags:- 1931 का कराची अधिवेशन,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कराची अधिवेशन,1929 कांग्रेस अधिवेशन,1931 कांग्रेस अधिवेशन के अध्यक्ष,ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन,कराची अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी,1931 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन कहां हुआ,कराची अधिवेशन date