GK Trick – भारत के प्रथम गवर्नर जनरल और वायसराय

GK Trick - भारत के प्रथम गवर्नर जनरल और वायसराय

GK Trick – भारत के प्रथम गवर्नर जनरल और वायसराय

Hello Students,

Hello Students Today we are sharing an important pdf in hindi नमस्कार दोस्तों अगर आप किसी भी Competitive एग्जाम के तयारी कर रहे हो तो उसमे समान्य ज्ञान के प्रश्न बोहत ज्यादा महत्वपूर्ण हे इसलिए आज में आप सभी को GK Trick – भारत के प्रथम गवर्नर जनरल और वायसराय  से सम्बंधित महत्वपूर्ण 25 प्रश्नो का ऑनलाइन टेस्ट प्रोवाइड करूंगा दोस्तों ये भारत के गवर्नर जनरल एवं वायसराय से सम्बंधित प्रश्न RRB, NTPC, SSC, UPSC, BANK, और  सभी एक्साम्स के लिए महत्वपूर्ण हे  इसलिए आप सभी इन भारत के गवर्नर जनरल एवं वायसराय से सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नो का ऑनलाइन टेस्ट जरूर देना इससे आप सभी को ये सभी प्रश्न याद भी हो जायँगे और आप अपने एग्जाम में अच्छा स्कोर कर पाओगे।

 

दोस्तों अगर आप सभी को GK Trick – भारत के प्रथम गवर्नर जनरल और वायसराय से सम्बंधित सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न याद नहीं हे तो ऑनलाइन टेस्ट से पहले निचे हमने ये सभी प्रश्न प्रोवाइड किये हे उन्हें पढ़ लो फिर आप ऑनलाइन टेस्ट में अच्छा स्कोर कर पाओगे।

GK Trick – भारत के प्रथम गवर्नर जनरल और वायसराय मैं आशा करता हूं आप सभी को यह भारत के गवर्नर जनरल एवं वायसराय से सम्बंधित 10+ महत्वपूर्ण Questions याद हो गए होंगे ये सब प्रश्न अक्सर एग्जाम में पूछे जाते हे ये सब प्रश्न बहुत महत्वपूर्ण हे दोस्तों आप इन सभी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हो जिससे आप अपने दोस्तों की मदद कर पाओगे और आप साथ ही में मेरी भी मदद कर पाओगे और मैं आगे आपको ऐसे ही जीके के संबंधित Questions और करंट अफेयर से संबंधित जानकारियां प्रोवाइड करता रहूंगा अगर आपको इन सभी प्रश्नो में से किसी भी प्रश्न में कोई भी समस्या हे तो आप हमे कमेंट कर सकते हो |

Governor General of India list – SSCTRICK.COM

       Topic Related Posts 

भारत के प्रमुख वायसराय | Indian Governor General Viceroys

भारत के प्रमुख वायसराय की कार्यकाल घटना संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी | List of Indian Governor General Viceroys in Hindi

लाॅर्ड कैनिंग (1856-1862 ई.)
अंतिम गवर्नर जनरल व प्रथम वायसराय, 1857 का विद्रोह, रेलों का विस्तार, कलकत्ता, बंबई और मद्रास विश्वविद्यालयों की स्थापना 1857, भारत में बजट पद्धति का प्रारंभ, हाई कोर्ट की स्थापना किया।

लाॅर्ड लिटन (1876-1880 ई.)
दिल्ली दरबार का आयोजन, महारानी विक्टोरिया को केसर-ए-हिंद की उपाधि, वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट तथा इंडियन आर्म्स एक्ट 1959 लागू किया।

लाॅर्ड रिपन (1880-1884 ई.)
अफगान युद्ध की समाप्ति, इलबर्ट बिल पर बहस, प्रेस की स्वतंत्रता, प्रथम फैक्ट्री अधिनियम, स्थानीय स्वशासन की शुरूआत, जनगणना प्रणाली का स्थापना, स्कूली शिक्षा हेतु ‘हण्टर आयोग‘ की स्थापना किया।

लाॅर्ड कर्जन (1899-1905 ई.)
शासन तथा शिक्षा सुधार, महामारी और अकाल, भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम 1905, पुलिस आयोग का गठन, टाॅमस रैले विश्वविद्यालय आयोग का गठन, रेलवे बोर्ड का गठन, बंगाल का विभाजन इनके कार्यकाल में हुआ था।

लाॅर्ड हार्डिंग द्वितीय (1910-1916 ई.)
सम्राट जाॅर्ज पंचम का भारत आगमन, दिल्ली दरबार, बंगाल का विभाजन रद्द करना, राजधानी कलकत्ता से दिल्ली हस्तांतरित किया गया।

लाॅर्ड चेम्सफोर्ड (1916-1921 ई.)
भारत शासन अधिनियम 1919, जलियांवाला बाग हत्याकांड, रौलेट एक्ट, खिलाफत आंदोलन, असहयोग आंदोलन, शिक्षा पर सैडलर आयोग का नियुक्ति/गठन किया गया।

लाॅर्ड रीडिंग (1921-1926 ई.)
एकमात्र यहूदी गवर्नर जनरल, प्रिंस ऑफ वेल्स का भारत आगमन, काकोरी ट्रेन डकैती

लाॅर्ड इरविन (1926-1931 ई.)
साइमन कमीशन की नियुक्ति 1927 व आगमन 1928, नेहरू रिपोर्ट, साण्डर्स की हत्या, भगत सिंह व बटुकेश्वर दत्त द्वारा असेम्बली में बल फेंका गया, शारदा अधिनियम, कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वराज्य 1929 की घोषणा, गांधी जी का दाण्डी यात्रा निकाला गया।

लाॅर्ड वेलिंगटन (1931-1934 ई.)
1935 ई. का एक्ट, साम्प्रदायिक निर्णय व पूना समझौता

लाॅर्ड लिनलिथगो (1934-1943 ई.)
1935 ई. के भारत शासन अधिनियम के अंतर्गत चुनाव व प्रांतीय स्वराज्य की स्थापना, अगस्त प्रस्ताव, क्रिप्स मिशन का आगमन, भारत छोड़ो आंदोलन का शुरूआत हुआ।

लाॅर्ड वैवेल (1943-1947 ई.)
वैवेल योजना एवं शिमला सम्मेलन, आजाद हिंद फौज पर मुकदमा, नौसेना विद्राह, कैबिनेट मिशन, संविधान सभा का गठन किया गया।

लाॅर्ड माउन्टबेटन (1947-1948 ई.)
भारत के अंतिम वायसराय व स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल, भारत का विभाजन तथा पाकिस्तान का निर्माण हुआ था।

 

भारत के प्रथम गवर्नर जनरल और वायसराय

Q. भारतीय प्रशासनिक सेवा किसके शासनकाल में प्रारंभ हुई थी ?

  •  लॉर्ड कॉर्नवालिस

Q. भारत में स्थानीय स्वशासन के जनक हैं?

  • लॉर्ड रिपन

Q. भारत में 1882 ई. में स्थानीय स्वशासन संस्थाओं की स्थापना किसने की थी ?

  • रिपन

Q. गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण हुआ था-

  •  1911 में

Q. सुगौली की संधि पर किस वर्ष हस्ताक्षर हुए ?

  •  1816 AD

Q. निम्नलिखित में से कौन भारत का प्रथम गवर्नर जनरल था ?

  • लॉर्ड विलियम बेंटिक

Q. निम्न में से किसके वायसराय काल में रौलेट एक्ट पारित हुआ था ?

Q. दोहरी शासन नीति को किसने समाप्त किया था ?

  • लॉर्ड कैनिंग

Q. 1858 ई. में भारत के प्रथम वायसराय एवं अंतिम गवर्नर जनरल कौन थे ?

  • लॉर्ड कैनिंग

Q. भारत के गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने का अधिकार किस अधिनियम द्वारा प्रदान किया गया ?

  •  भारतीय शासन अधिनियम, 1861

Q. निम्नलिखित में कौन-से शाही राज्य ब्रिटिश द्वारा अधिग्रहीत किए गए थे ?

  • नागपुर, झांसी, सतारा

Q. किस ब्रिटिश गवर्नर जनरल ने भारत में डाक टिकटों का प्रचलन प्रारंभ किया ?

  • लॉर्ड डलहौजी

Q. भारत में ‘टेलीग्राफ सेवा’ सर्वप्रथम किस गवर्नर जनरल के काल में प्रारंभ हुई ?

  • लॉर्ड डलहौजी

Q. तीसरा कर्नाटक युद्ध (1760) किनके बीच लड़ा गया था ?

  • अंग्रेजी फौजों तथा फ्रांसीसी फौजों

Q. भारत के निम्नलिखित वायसरायों में से किसके समय में इंडियन पीनल कोड (IPC), सिविल प्रोसीजर कोड तथा क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (CPC) पारित किए गए थे?

  • लॉर्ड कैनिंग

Q. विलम्ब का सिद्धांत या हड़प नीति को……ने लागू किया था।

  • लॉर्ड डलहौजी

Q. निम्नलिखित में से किस वर्ष हैदराबाद के निजाम द्वारा पहली सहायक संधि हस्ताक्षरित की गई थी।

  •  1798

Q. किस गवर्नर जनरल पर महाभियोग का मुकदमा चलाया गया

  • वारेन हेस्टिंग्स

Q. किस वायसराय की हत्या उसके कार्यालय में की गई?

  • लॉर्ड मेयो

Q. सिन्ध-विलय के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?

  • लार्ड एलेनबरो

Q. भारत का अंतिम गवर्नर जनरल और प्रथम वायसराय कौन था?

  • लॉर्ड कैनिंग

Q. निम्नलिखित में से किसने रानी विक्टोरिया को भारत की साम्राज्ञी घोषित कराया ?

  • लार्ड लिटन

Q.  भारत का अंतिम वायसराय था

  • लार्ड माउंटबेटन

Q. निम्नांकित में से कौन स्वतंत्र भारत का प्रथम गवर्नर जनरल था ?

  •  लॉर्ड माउन्टबेटन

Q. सिन्ध पर ब्रिटिश ने कब्जा किया

  • 1843 में

GK Trick- साई शारदा ने गांधी के बाल का नस खोजा

Explanation

साई- साईमन कमीशन की नियुक्ति (1927)
साई- साईमन कमीशन का आगमन (1928)
शारदा- शारदा एक्ट (1929)
गांधी- गांधी इरविन समझौता (1931)
बा- बारदोली सत्याग्रह (Oct 1928)
ल- लाहौर षणयंत्र केस (1929)
न- नमक सत्याग्रह (1930)
स- सविनय अवज्ञ आंदोलन (1930)

भारत के गवर्नर जनरल तथा वायसराय

(Governor General and Viceroy of India)
  1. बंगाल के गवर्नर
  2. रॉबर्ट क्लाइव (1757-60)
  3. वेन्सिटार्ट (1760-64)
  4. रॉबर्ट क्लाइव (1765-67)
  5. वारेन हेस्टिंग्स
  6. कर्टियर (1769-72)
  7. बंगाल के गवर्नर जनरल
  8. वारेन हेस्टिंग्स (1774-85)
  9. लॉर्ड कॉर्नवालिस (1786-1793 और 1805)
  10. सर जॉन शोर (1793-98)
  11. लॉर्ड वेलेजली (1798-05)
  12. SIR GEORGE BARLO(1805-07)
  13. लॉर्ड मिंटो प्रथम (1807-13)
  14. लॉर्ड हेस्टिंग्स(1813-23)
  15. लॉर्ड एमहर्ट (1823-28)
  16. लॉर्ड विलियम बेंटिक (1833-35)
  17. भारत के वायसराय
  18. लॉर्ड केनिंग (1858-62)
  19. लॉर्ड एल्गिन प्रथम (1862-63)
  20. लॉर्ड जॉन लारेंस – (1864-69)
  21. लॉर्ड मेयो (1869-72)
  22. लॉर्ड नार्थब्रुक (1872-76)
  23. लॉर्ड लिटन (1876-80)
  24. लॉर्ड रिपन (1880-84)
  25. लॉर्ड डफरिन (1884-88)
  26. लॉर्ड लैंसडाउन (1888-94)
  27. लॉर्ड एल्गिन द्वितीय (1894-98)
  28. लॉर्ड कर्जन (1899-1905)
  29. लॉर्ड मिंटो द्वितीय(1905-1910)
  30. लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय ” (1910-16)
  31. लॉर्ड चेम्सफोर्ड (1916-21)
  32. लॉर्ड रीडिंग (1921-26)
  33. लॉर्ड इरविन (1926-31)
  34. लॉर्ड वेलिंग्टन (1931-36)
  35. लॉर्ड लिनलिथगो (1936-44)
  36. लॉर्ड वेवेल (1944-47)
  37. लॉर्ड माउंटबेटन (फरवरी 1947 से जून 1948 तक)
  38. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (21 जून ,1948 से 26 जनवरी,1950 तक)

बंगाल के गवर्नर जनरल 

वारेन हेस्टिंग्स  (1774-85)

  • रेग्युलेटिंग एक्ट (1773) के तहत वारेन हेस्टिंग्स को बंगाल का प्रथम गवर्नर जनरल बनाया गया।

  • 1781 का अधिनियम- इसके तहत गवर्नर जनरल तथा उसकी काउंसिल एवं कलकत्ता उच्च न्यायालय के मध्य शक्तियों का कार्यक्षेत्र स्पष्ट रूप से विभाजित कर दिया गया।

  • नंद कुमार पर अभियोग लगाकर फाँसी; इस मुकदमें को ‘न्यायिक हत्या’ की संज्ञा दी जाती है।

  •  1781 में मुस्लिम शिक्षा सुधार के लिये कलकत्ता में प्रथम मदरसा स्थापित।

  • 1775-82 का प्रथम मराठा युद्ध तथा 1782 में सालबाई की संधि।

  • 1780-84 का द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध व मंगलौर की संधि।

  • 1784 का पिट्स इंडिया एक्ट, जिसमें परिषद् के सदस्यों की संख्या 4 से घटाकर 3 कर दी गई।

  • 1784 में विलियम जोंस द्वारा ‘एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल’ की स्थापना।

  • चार्ल्स विलकिंस द्वारा ‘गीता व हितोपदेश’ का अंग्रेजी में अनुवाद।

  • राजकीय कोषागार मुर्शिदाबाद से कलकत्ता स्थानांतरित।

  • इज़ारेदारी प्रथा का प्रारंभ।

  • हिंदू और मुस्लिम कानूनों को संहिताबद्ध किया।

  • अभिज्ञान शाकुंतलम का अंग्रेजी अनुवाद कराया गया।

  • देशी रियासतों के साथ घेरे की नीति अपनाई।

  • 1775 में आसफुद्दौला के साथ फैज़ाबाद की संधि।

Note-पिट्स इंडिया एक्ट (1784) के विरोध में इस्तीफा देकर जब वारेन हेस्टिंग्स 1785 में इंग्लैंड पहुँचा तो एडमंड बर्क द्वारा उसके ऊपर महाभियोग – मुकदमा दायर किया गया परंतु 1795 में इसे सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया।

लॉर्ड कॉर्नवालिस  (1786-1793 और 1805)

  • जिले के समस्त अधिकार कलेक्टर के हाथ में सौंप दिये गए।

  • तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध (1790-92) तथा श्रीरंगपट्टनम की संधि (1792)

  • कॉर्नवालिस संहिता (Cormwallis Code) का निर्माण (1793), जिसमें अनेक न्यायिक सुधारों का उल्लेख था: न्यायिक विभाग का राजस्व विभाग से पृथक्करण। ‘शक्ति का पृथक्करण’ का सिद्धांत लागू किया।

  •  1790-92 में भारतीय न्यायधीशों से युक्त ज़िला फौजदारी न्यायालयों को समाप्त कर 4 सर्किट कोर्ट (कलकत्ता, ढाका, मुर्शिदाबाद, पटना) की स्थापना की गई।

  •  बंगाल प्रांत में स्थायी बंदोबस्त पद्धति (1793) लागू।

  • भारत में नागरिक सेवा का जनक (प्रशासन का यूरोपीयकरण तथा सिविल सेवाएँ प्रारंभ की)

  • पुलिस व्यवस्था के जनक भी कॉर्नवालिस ही माने जाते हैं।

  • एकमात्र गवर्नर जनरल जिसकी समाधि भारत में गाजीपुर में स्थित है।

सर जॉन शोर  (1793-98)

  • 1793 का चार्टर अधिनियमअहस्तक्षेप की नीति अपनाई/देशी राज्यों के प्रति तटस्थता की नीति अपनाई लेकिन अपवाद स्वरूप अवध के उत्तराधिकार विषय पर हस्तक्षेप किया।

  • निज़ाम एवं मराठों के बीच खुर्दा की लड़ाई (1795)

लॉर्ड वेलेजली (1798-05)

  • सहायक संधि की नीति (1798) प्रारंभ। सबसे पहले 1798 में यह संधि हैदराबाद के निज़ाम से हुई।

  • चौथा आंग्ल-मैसूर युद्ध (1799)- टीपू सुल्तान मारा गया

  • (यह स्वयं को बंगाल का शेर कहता था)

  •  मैसूर (1799), तंजौर (1799) तथा अवध (1801) का प्रशासन अपने हाथों में ले लिया

  • बसीन की संधि (1802)

  •  द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध (1803-05)

  • 1799 में प्रेस पर सेंसर लगाया गया, जो कि भारतीय प्रेस पर प्रतिबंध लगाने की पहली घटना मानी जाती है। इसके अंतर्गत अब संपादक मुद्रक व स्वामी का नाम स्पष्ट रूप से छापना होता था और सभी प्रकार के तत्त्वों/प्रकाशक सामग्री को सरकार के पास प्रीसेंसरशिप हेतु भेजना होता था।

  • लॉर्ड लेक के नेतृत्व में 1803 में अंग्रेजों ने लाल किले पर कब्जा कर लिया और ऑक्टरलोनी लाल किले का पहला ब्रिटिश रेजिडेंट बना।

  • 1802 में एमिन्स की संधि के तहत पॉण्डिचेरी पुनः फ्रांसीसियों को दे दी गई।

  • कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना (1800) सिविल सेवकों के प्रशिक्षण हेतु की थी, किंतु 1802 में इसको बंद कर हेलबरी में ही प्रशिक्षण दिया गया।

SIR GEORGE BARLO(1805-07)

  • रियासतों में अहस्तक्षेप की नीति का समर्थक (1805-07)

  •  वेल्लोर का सिपाही विद्रोह (1806),

लॉर्ड मिंटो प्रथम   (1807-13) 

  • रणजीत सिंह के साथ अमृतसर की संधि (अप्रैल 1809)

  •  सिंध के साथ शाश्वत मित्रता की संधि की।

 लॉर्ड हेस्टिंग्स(1813-23)

  • आंग्ल-नेपाल युद्ध (1814-16) तथा सुगौली की संधि (1816)

  • तृतीय आंग्ल मराठा युद्ध 1816-19 तथा मराठा परिसंघ का कंपनी के साम्राज्य में विलय।

  • सुगौली की संधि के बाद हेस्टिंग्स को ‘मारक्वेस ऑफ हेस्टिंग्स की उपाधि दी गई।

  •  1818 में ब्रिटिश रेजिडेंट चार्ल्स मेटकॉफ ने राजपूत रियासतों के साथ संधि की।

  • 1817 में कलकत्ता में डेविड हेयर ने हिंदू कॉलेज की स्थापना की।

  • पिंडारियों का दमन व पेशवा पद की समाप्ति की घोषणा की।

  •  रैय्यतवाड़ी बंदोबस्त (1820) लागू-मद्रास के गवर्नर टॉमस मुनरो द्वारा, 1822 में हाल्ट मैकेंजी द्वारा पजाब – महालवाड़ी व्यवस्था की शुरुआत।

  • 1822 का टैनेंसी एक्ट या काश्तकारी अधिनियम लागू (बंगाल में)

लॉर्ड एमहर्ट (1823-28)

  • प्रथम आंग्ल-बर्मा युद्ध (1824-1826) तथा यान्दबू की संधि (1826)

  • 1824 में बैरकपुर का सैन्य विद्रोह

लॉर्ड विलियम बेंटिक 

  • सती प्रथा पर रोक (1829) .(1828-33)

  • ठगी प्रथा का अंत (1830)- कर्नल स्लीमन ने ठगों के विरुद्ध अभियान चलाया।

  • सरकारी सेवाओं में भेदभाव का अंत। 1833 के चार्टर एक्ट की धारा-87 के तहत योग्यता को ही सेवा का आधार स्वीकार कर लिया गया।

  •  कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की नींव रखी।

  •  कॉर्नवालिस द्वारा स्थापित सर्किट कोर्ट को बंद किया व न्यायालयों में फारसी भाषा के स्थान पर देशी भाषाओं को अपनाया गया।

भारत के गवर्नर जनरल 

लार्ड विलियम बैंटिक (1833-35)

  • 1833 के चार्टर एक्ट द्वारा बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल बना दिया गया (भारत का प्रथम  गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक)

  • अफीम के व्यापार को नियमित किया और अब यह केवल बंबई से ही निर्यात की जा सकती थी।

  • आगरा प्रेसिडेंसी का 1834 में निर्माण किया।

  • विधि आयोग का गठन किया गया।

  • 1835 का शिक्षा संबंधी प्रस्ताव-शिक्षा सुधार तथा अंग्रेजी भाषा को उच्च शिक्षा का माध्यम बनाए जाने की घोषणा।

  • कुप्रशासन के आधार पर मैसूर, कुर्ग एवं कछार की रियासतों का विलय।

लॉर्ड मैटकॉफ (1835-36)

• भारतीय प्रेस का मुक्तिदाता

लॉर्ड ऑकलैंड  (1836-42)

  • प्रथम आंग्ल-अफगान युद्ध (1839–42)

  • भारत में शिक्षा एवं पाश्चात्य चिकित्सा पद्धति का विकास।

  • शेरशाह सूरी मार्ग का नाम बदलकर जी.टी. रोड रखा गया।

  • 1838 में ऑकलैंड, रणजीत सिंह और अफगान शासक शाहशुजा के साथ त्रिपक्षीय संधि।

लॉर्ड एलनबरो (1842-44)

  •  ‘ओल्ड मैन इन हरी’ -उपनाम सिंध का विलय (1843)

  • भारत में दास प्रथा का अंत (1843 के ‘अधिनियम 5’ द्वारा)

  • 1843-44 में ही देशी भाषा में ग्रामीण शिक्षा के विकास के लिये थॉमसन योजना प्रस्तुत की गई।

लॉर्ड हार्डिंग प्रथम (1844-1848) 

  • प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध (1845-1846) एवं लाहौर की संधि (1846)

  • खोंड जनजाति के बीच प्रचलित नरबलि प्रथा पर रोक

Download PDF

Maths Topicwise Free PDF > Click Here To Download English Topicwise Free PDF > Click Here To Download
GK/GS/GA Topicwise Free PDF > Click Here To Download Reasoning Topicwise Free PDF > Click Here To Download
Indian Polity Free PDF > Click Here To Download History  Free PDF > Click Here To Download
Computer Topicwise Short Tricks > Click Here To Download EnvironmentTopicwise Free PDF > Click Here To Download
Hindi Topicwise Free PDF > Click Here To Download

Science Notes Download > Clik Here To Download

My BooksforUPSC will update many more new pdf and study materials and exam updates, keep Visiting and share our post, So more people will get this.

This PDF is not related to BooksforUPSC and if you have any objections over this pdf, you can mail us at [email protected] Support us By Joining the Below Groups And Like Our Pages We Will be very thankful to you.

Tags:-  भारत के गवर्नर जनरल एवं वायसराय Trick,स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल,भारत के वायसराय की सूची,शारदा एक्ट के समय गवर्नर जनरल,भारत की स्थलीय सीमा कितने देशों से लगती है Trick,भारत के जलीय सीमा वाले देश Trick,भारत के वायसराय MCQ,विश्व के प्रमुख मरुस्थल ट्रिक

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *