
UPSC में कितने पद होते हैं? | UPSC में कितने पोस्ट होते है?
Hello Students
Today we are sharing an important pdf in hindi UPSC में कितने पद होते हैं? | UPSC में कितने पोस्ट होते है? हर साल UPSC की परीक्षाएं होती हैं। जिसके जरिए केंद्र सरकार के कई ऑफीसर का चयन करती है। यह परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग के अंतर्गत करवाई जाती है, जो सिविल सर्विस के एग्जाम करवाने के लिए जानी जाती है। इस परीक्षा के जरिए Aspirants अलग-अलग पदों पर चयनित किए जाते हैं।आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि UPSC में कुल कौन-कौन सी पोस्ट होती हैं। ऐसे में अगर आप UPSC की तैयारी करने जा रहे हैं, तो इन पदों के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। UPSC सिविल सेवाओं में शामिल होना, भारत में कई छात्रों का एकमात्र सपना है। इसलिए, UPSC की IAS परीक्षा को भारत में सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। UPSC IAS परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों के लिए, हमने भारतीय सिविल सेवाओं के तहत शीर्ष नौकरियों की एक सूची प्रदान की है जो कि उन महत्वाकांक्षी छात्रों के लिए प्रेरणा के रूप में कार्य कर सकता हैं।
UPSC में कितने पद होते हैं? | UPSC में कितने पोस्ट होते है? दोस्तों अगर आप ये जानना चाहते हैं कि UPSC me kaun kaun si post hoti hai तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िए जिससे आपको इससे संबंधित पूरी जानकारी मिले।दोस्तों मैं आपको बताना चाहूंगा कि UPSC सिविल सेवाओं के लिए परीक्षा आयोजित कराती है इसके अलावा अन्य सेवाओं के लिए भी परीक्षा आयोजित कराती हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको यूपीएससी सिविल सेवा से संबंधित सभी पोस्ट के बारे में बताएंगे।UPSC Civil Services Posts Detail: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा (Civil Services) में जाना देश के करोड़ों युवाओं और उनके पैरेंट्स का सपना होता है। यूपीएससी हर साल कुछ सौ पदों के लिए यह परीक्षा कराता है, जिसके लिए लाखों की संख्या में आवेदन होते हैं। लेकिन कई लोग यूपीएससी का मतलब सिर्फ आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS), आईएफएस (IFS) समझ लेते हैं। जबकि इनके अलावा इस परीक्षा के जरिए अनेक विकल्प मिलते हैं।
UPSC में कितने पद होते हैं? | UPSC में कितने पोस्ट होते है? बेशक आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऐसी सेवाएं हैं, जिनकी मांग सबसे ज्यादा रहती है। परीक्षा में टॉप मेरिट में आने वाले अभ्यर्थी इन सेवाओं में जा पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Service Exam) के जरिए देश की कुल 24 सरकारी सेवाओं (Govt Jobs) में जाने का मौका मिलता है।भारत सरकार (Govt Of India) के साथ-साथ कई केंद्रशासित प्रदेशों (Union Territory) की प्रमुख सरकारी सेवाओं में भी यूपीएससी सिविल सर्विसेस की जरिए ही नियुक्तियां की जाती हैं। उन सभी 24 सेवाओं के नाम की पूरी लिस्ट आगे दी गई है।
Topic Related Posts
- Complete M Laxmikanth Indian Polity
- indian polity handwritten notes in english pdf – Arora IAS
- Polity & Constitution By Dr. Sidharth Arora
- Polity 10-10-10 with Dr.Sidharth Arora
- [PDF] IAS Pre Papar in Hindi PDF Download
- 1000 gk questions and answers in hindi pdf
- 1000+ Lucent GK Questions Answers in Hindi PDF
UPSC civil Services: इन 24 सेवाओं में मिलती है जॉब
1. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
2. भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
3. भारतीय वन सेवा (IFoS)
4. भारतीय विदेश सेवा (IFS)
5. भारतीय सूचना सेवा (IIS)
6. भारतीय डाक सेवा (IPoS)
7. भारतीय राजस्व सेवा (IRS)
8. भारतीय व्यापार सेवा (ITS)
9. रेलवे सुरक्षा बल (RPF)
10. पॉन्डीचेरी सिविल सेवा (PCS)
ये भी पढ़ें : 7th Pay Commission: यूपीएससी ने निकाली भर्ती, DA, HRA के साथ 1.19 लाख रुपये सैलरी
11. पॉन्डिचेरी पुलिस सेवा (PPS)
12. दिल्ली, अंडमान निकोबार आइलैंड्स सिविल सेवा (DANICS)
13. दिल्ली, अंडमान निकोबार आईलैंड्स, लक्षद्वीप, दमन दीव, दादर नागर हवेली पुलिस सेवा (DANIPS)
14. इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस (IAAS)
15. इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस (ICAS)
16. इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस (ICLS)
17. इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस (IDES)
18. इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (IDAS)
19. इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज सर्विस (IOFS)
20. इंडियन कम्युनिकेशन फाइनांस सर्विस (ICFS)
IAS
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) को 1946 में भारत सरकार की एक प्रमुख सेवा के रूप में गठित किया गया था। इससे पहले, इस देश में इंडियन इम्पीरियल सर्विस (1893-1946) लागू थी। सिविल सेवाएं भारत में शासन की पहचान रही हैं। इसके साथ, संविधान में राज्यों को भी इससे वंचित किए बिना अपनी स्वयं की सिविल सेवाओं के निर्माण का अधिकार दिया गया हैं. इसके अलावा, अखिल भारतीय स्तर पर एक अखिल भारतीय सेवा का भी प्रावधान किया गया जिसमें समान योग्यता और समान वेतन के साथ भर्ती की जाएगी और इसके तहत, चयनित प्रत्येक सदस्य को पूरे संघ में आवश्यक रणनीतिक पदों पर नियुक्त किया जायेगा । “इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं हैं कि स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश में ICS सेवाओं को स्टील फ्रेम के नाम से संदर्भित किया था।“ इसलिए सिविल सेवाएँ हमारे राष्ट्र की- ‘विविधता में एकता’, की अटूट भावना का प्रतिनिधित्व करती हैं।
जानें कैसे होता है एक IAS का तबादला तथा पोस्टिंग
मुख्य शक्तियां:
IAS अधिकारी उनके तहत आने वाले क्षेत्र में कानून और व्यवस्था, राजस्व प्रशासन और सामान्य प्रशासन के रखरखाव के लिए जिम्मेदार होते है। उनकी शक्तियों में व्यापक रूप से निम्न अधिकार सम्मिलित होते हैं:
- Complete M Laxmikanth Indian Polity
- indian polity handwritten notes in english pdf – Arora IAS
- Polity & Constitution By Dr. Sidharth Arora
- Polity 10-10-10 with Dr.Sidharth Arora
- [PDF] IAS Pre Papar in Hindi PDF Download
- 1000 gk questions and answers in hindi pdf
- 1000+ Lucent GK Questions Answers in Hindi PDF
- राजस्व का संग्रह और राजस्व मामलों में अदालत के रूप में कार्य करना;
- कानून और व्यवस्था को बनाये रखना;
- कार्यकारी मजिस्ट्रेट के रूप में भी कार्य करना;
- मुख्य विकास अधिकारी (CDO) / जिला विकास आयुक्त के रूप में कार्य करना;
- राज्य सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों के क्रियान्वयन का पर्यवेक्षण करना;
- वित्तीय स्वामित्व के मानदंडों के अनुसार, सार्वजनिक निधियों के व्यय का पर्यवेक्षण करना;
- नीतियों को तैयार करने और निर्णय लेने की प्रक्रिया में, संयुक्त सचिव, उप सचिव इत्यादि जैसे विभिन्न स्तरों पर IAS अधिकारी अपना योगदान देते हैं और फिर नीतियों को अंतिम आकार देते हैं;
- संबंधित मंत्रालयों के प्रभारी के परामर्श से नीतियों के निर्माण और क्रियान्वयन सहित, सरकार के दैनिक कार्यकलापों को संभालना;
- Complete M Laxmikanth Indian Polity
- indian polity handwritten notes in english pdf – Arora IAS
- Polity & Constitution By Dr. Sidharth Arora
- Polity 10-10-10 with Dr.Sidharth Arora
- [PDF] IAS Pre Papar in Hindi PDF Download
- 1000 gk questions and answers in hindi pdf
- 1000+ Lucent GK Questions Answers in Hindi PDF
पदोन्नति की संभावन एक IAS अधिकारी के करियर अवधि में, वह वेतन में वृद्धि और प्रमोशन का पात्र होता है। IAS अधिकारी को प्रमोशन प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (Performance Appraisal Reports), सतर्कता मंज़ूरी और समग्र रिकार्ड्स की जांच के आधार पर और निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन करके दिया जाता हैं. इस कार्य के लिए गठित वरिष्ठ सिविल सेवकों की एक समिति द्वारा इन पदोन्नति की जांच की जाती है। प्रमोशन किसी अधिकारी द्वारा किसी विशेष श्रेणी में बितायी गयी समय अवधि पर निर्भर होता हैं। इस सेवा में दिए गए वर्षों के संख्या के आधार पर ही प्रमोशन दिए जाते हैं और यह एक पूर्व-आवश्यक शर्त है। देश में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आकर्षित करने और इन्हें बनाए रखने के लिए, इन सामायिक पदोन्नति पर विचार किया जाता है।
समय अवधि की तालिका- पदोन्नति- पदों के नाम
ग्रेड |
पद |
स्केल |
जूनियर स्केल |
भारत सरकार में सहायक सचिव |
जूनियर स्केल |
सीनियर स्केल |
भारत सरकार के अधीन अवर सचिव / जिला मजिस्ट्रेट |
चार साल की सेवा पूरी होने के बाद सीनियर टाइम-स्केल प्राप्त होता है। |
जूनियर प्रशासनिक ग्रेड |
भारत सरकार में उप सचिव / जिला मजिस्ट्रेट |
9 साल की सेवा के पूरा होने के बाद जूनियर प्रशासनिक ग्रेड प्राप्त होता है |
सिलेक्शन ग्रेड |
भारत सरकार में निदेशक / विभागीय आयुक्त |
13 साल की सेवा पूरी होने के बाद सिलेक्शन ग्रेड प्राप्त होता है |
सीनियर प्रशासनिक ग्रेड |
भारत सरकार के संयुक्त सचिव / राज्य सरकार के सचिव |
16 साल की सेवा के पूरा होने के बाद सुपर टाइम स्केल प्राप्त होता है। |
हायर प्रशासनिक ग्रेड |
भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव / राज्य सरकार के प्रधान सचिव |
25 साल की सेवा पूरी होने के बाद हायर प्रशासनिक ग्रेड प्राप्त होता है। |
|
भारत सरकार में सचिव / मुख्य सचिव |
30 साल की सेवा पूरी होने के बाद उच्चतम स्केल प्राप्त होता है। |
|
कैबिनेट सचिव |
|
IPSभारतीय पुलिस सेवा या IPSस भारत सरकार की तीन अखिल भारतीय सेवाओं में से एक है। 1948 में, भारत ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के एक साल बाद ही, भारतीय (इम्पीरियल) पुलिस को भारतीय पुलिस सेवा द्वारा प्रतिस्थापित कर दिया गया था।
17 अगस्त 1865 को लागू प्रथम पुलिस आयोग में, भारत में पुलिस की वांछित प्रणाली के लिए विस्तृत दिशानिर्देश शामिल थे और पुलिस के सरकारी विभाग को इस प्रकार से परिभाषित किया गया जिसमें उन्हें आवश्यक आदेशों का पालन करना, कानून को लागू करना और अपराध को रोकना और पहचानना इत्यादि था। भारतीय पुलिस सेवा एक बल नहीं है, बल्कि राज्य पुलिस और अखिल भारतीय केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में कमांडर्स की नियुक्ति करना और नेताओं को सुरक्षा प्रदान करना हैं। इसके सदस्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी होते हैं।
गरीबी के बावजूद भी ये लोग बने IAS
- Complete M Laxmikanth Indian Polity
- indian polity handwritten notes in english pdf – Arora IAS
- Polity & Constitution By Dr. Sidharth Arora
- Polity 10-10-10 with Dr.Sidharth Arora
- [PDF] IAS Pre Papar in Hindi PDF Download
- 1000 gk questions and answers in hindi pdf
- 1000+ Lucent GK Questions Answers in Hindi PDF
मुख्य शक्तियां:
- सीमा जिम्मेदारियों से सम्बंधित कर्तव्यों को निभाना जिसमें सार्वजनिक शांति और व्यवस्था को बनाये रखना, अपराध रोकथाम, जांच-पड़ताल करना, संवेदनशील जानकारियों का संग्रह, वीआईपी सुरक्षा, आतंकवाद, सीमा पुलिस सेवा देना, रेलवे पुलिस इत्यादि सम्मिलित हैं।
- R&AW, IB, CBI, CID इत्यादि जैसी भारतीय खुफिया एजेंसियों का प्रतिनिधित्व और कमांडिंग.
- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) जैसे कि RPF, CISF, NSG, ITBP, BSF इत्यादि का प्रतिनिधित्व और कमांडिंग.
- भारत सरकार और राज्यों दोनों में, केंद्रीय और राज्य सरकारों के मंत्रालयों, विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में नीति बनाने में ईन विभागों के प्रमुख के रूप में सेवा प्रदान करना.
- अखिल भारतीय सेवाओं के सदस्यों और भारतीय सशस्त्र बलों विशेषत: भारतीय सेना के साथ मिलकर बातचीत और समन्वय को स्थापित करना.
- पुलिस बलों को कमांड करके उनमें ऐसे मूल्यों और नॉर्म्स को पैदा करने का प्रयास करना ताकि वे नागरिको को अच्छी सेवाएँ प्रदान कर पायें.
पदोन्नति की संभावनाएं:
एक IPS अधिकारी के करियर अवधि में, वह वेतन में वृद्धि और प्रमोशन का पात्र होता है। IPS अधिकारी को प्रमोशन प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (Performance Appraisal Reports), सतर्कता मंज़ूरी और समग्र रिकार्ड्स की जांच के आधार पर और निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन करके दिया जाता हैं.
समय अवधि की तालिका- पदोन्नति- पदों के नाम
ग्रेड |
पद |
जूनियर स्केल |
ASP |
सीनियर स्केल |
SP |
जूनियर प्रशासनिक ग्रेड |
SP |
सिलेक्शन ग्रेड |
DIG |
सीनियर प्रशासनिक ग्रेड |
IG |
हायर प्रशासनिक ग्रेड |
ADG |
|
DG |
Maths Topicwise Free PDF > Click Here To Download | English Topicwise Free PDF > Click Here To Download |
GK/GS/GA Topicwise Free PDF > Click Here To Download | Reasoning Topicwise Free PDF > Click Here To Download |
Indian Polity Free PDF > Click Here To Download | History Free PDF > Click Here To Download |
Computer Topicwise Short Tricks > Click Here To Download | EnvironmentTopicwise Free PDF > Click Here To Download |
Hindi Topicwise Free PDF > Click Here To Download |
Science Notes Download > Clik Here To Download
|
My BooksforUPSC will update many more new pdf and study materials and exam updates, keep Visiting and share our post, So more people will get this.
This PDF is not related to BooksforUPSC and if you have any objections over this pdf, you can mail us at [email protected] Support us By Joining the Below Groups And Like Our Pages We Will be very thankful to you.
- Facebook Group:- https://www.facebook.com/Booksforupsc
Tags:- Ips में कितने पद होते हैं,भारत में कितने आईएएस है,एक जिले में कितने आईएएस होते हैं,Ias में कौन कौन सी पोस्ट होती है,एक राज्य में कितने आईएएस होते हैं,यूपीएससी में कौन कौन से पद होते हैं,Mpsc में कितनी पोस्ट होती है,UPSC posts list and salary